Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:एसएसबी ने पंचेश्वर में विस्फोटक किया बरामद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा किया दर्ज आरोपी फरार

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 28, 2024
एसएसबी ने विस्फोटक किया बरामद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा किया दर्ज आरोपी फरार एसएसबी के द्वारा पंचेश्वर के समलोदा में सरयू नदी के किनारे विस्फोटक बरामद किया तथा विस्फोटक को पंचेश्वर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया एसएसबी को देख विस्फोटक लाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया गुरुवार को पंचेश्वर कोतवाली के एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया बुधवार को एसएसबी को सूचना मिली थी कि समलोदा में कोई व्यक्ति सरयू नदी के किनारे विस्फोटक के साथ देखा गया है जिस पर एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची एसएसबी को देख अज्ञात व्यक्ति विस्फोटक को छोड़ मौके से फरार हो गया एसएचओ ने बताया एसएसबी ने 580 ग्राम जिलेटिन एक डेटोनेटर तथा 9.5 सेंटीमीटर सेफ्टी फ्यूज बरामद कर पुलिस को सौपा है उन्होंने बताया पंचेश्वर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा मामले की जांच जारी हैhttps://youtu.be/zrt_WTw4dgM?si=JWA2S3CRqcc4yTQm   मालूम हो विस्फोटक का प्रयोग लोग अधिकतर नदियों से मछली मारने के लिए करते हैं कई बार विस्फोटक का प्रयोग करने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं वही नेपाल सीमा से लगा क्षेत्र होने के कारण पुलिस व एसएसबी अलर्ट मोड में आ गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें