Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी ने केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री से राष्ट्रीय राजमार्ग के डंपिंग जोनों को स्थानीय युवाओं को देने की मांग की।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी ने केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री से राष्ट्रीय राजमार्ग के डंपिंग जोनों को स्थानीय युवाओं को देने की मांग की। लोहाघाट। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय परिवहन सड़क मंत्री अजय टम्टा के जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए डंपिंग जोनों को स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार हेतु आवंटित करने का मांग पत्र सौपा.राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने अपने मांग पत्र में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री अजय टम्टा को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई देते हुए मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान जगह-जगह बनाए गए डंपिंग जोनों का आवंटन स्थानीय युवाओं को रोजगार की दृष्टि से किया जाना चाहिए.गड़कोटी ने अपने मांग पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग में विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार स्थापित करते हुए स्थानीय युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए डंपिंग जोन का इस्तेमाल किया जाना युवाओं के हित में होगा जिससे कि आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेंगी. इस दौरान गड़कोटी ने जनपद में पासपोर्ट कार्यालय खोलने एवं लोहाघाट हेतु सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की भी पुरजोर मांग की.

विज्ञापन

जरूरी खबरें