Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुई बिसंग मां भगवती जागर समिति ने की समीक्षा बैठक देव डांगरो को किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

सुई बिसंग मां भगवती जागर समिति की समीक्षा बैठक देव डांगरो को किया सम्मानित।

समस्त सहयोगियों व 25 गांव की जनता को दिया धन्यवाद।

41 लाख 57 हजार 39 रुपए का जनता ने किया सहयोग। समिति ने दिया धन्यवाद।

जागर में कुल 11 लाख 72 हजार 78 रुपए खर्च

29 लाख 84 हजार 961 रुपए शेष लोहाघाट ।सुई के भगवान आदित्य महादेव मंदिर प्रांगण में आज मां भगवती जागर समिति की एक आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 20 गांव बिसंग व पांच गांव सुई की जनता ने भागीदारी की।जागर समिति अध्यक्ष बृजेश महरा ने बिसंग के कोट महरा में 100 साल के बाद आयोजित 22 दिनी जागर की अभूतपूर्व सफलता के लिए सुई बिसंग की 25 गांव की जनता को हार्दिक बधाई दी तथा देव डांगरो के प्रतिनिधि दीपक सिंह महरा ,जगदीश पुजारी ,आमंत्रित बयांनधुरा के देव डांगर पंकज कलखुरिया सहित सभी देव डांगरो व पुजारी को जागर की सफलता हेतु समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया ।कार्यक्रम की सफलता हेतु क्षेत्र की मातृशक्ति ,युवा शक्ति सहित आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जागर आपसी एकता के रूप में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। जागर समिति सचिव कृष्णानंद चौबे ने निर्वाद रूप से आयोजित जागर की सफलता हेतु क्षेत्र की जनता को अपना धन्यवाद देते हुए कहा कि 25 गांवो को एकत्र कर लगाए गए मां भगवती के जागर के प्रति समस्त लोहाघाट परिक्षेत्र की जनता ने अभूतपूर्व सहयोग दिया है तथा जागर को सफल बनाया जिसके लिए पूरी जनता बधाई की हकदार है। समिति कोषाध्यक्ष अशोक फर्त्याल ने बताया मां भगवती के 22 दिनी जागर में जनता ने अपना अभूतपूर्ण आर्थिक सहयोग देते हुए 41 लाख 97 हजार 39 रुपए का अंशदान व चंदा प्रदान किया।उन्होंने खर्च का ब्योरा बताते हुए बताया खोला खान मंदिर में मूर्ति स्थापना व आम सभा व्यय सहित 22 दिवसीय जागर में कुल 11 लाख 72 हजार 78 रुपए खर्च हुए हैं ।इसके उपरांत 29 लाख 84 हजार 961 रुपए की बचत हुई है ।जिस पर सभा में उपस्थित सभी लोगों ने खुशी जताते हुए समिति पदाधिकारी को बधाई दी। सभा का संचालन कर रहे समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र खर्कवाल ने जागर में शेखर चंद्र के भगवती के डांगर के रूप में तथा 6 अन्य डांगरो के अवतरण को जागर की सफलता मानते हुए समस्त देव डांगरो को निस्वार्थ अपनी प्रजा के दुख में देव प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा जागर की सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा को जागर के कुशल नेतृत्व हेतु धन्यवाद दिया। सभा के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाए तथा अगले वर्ष एक और भूमिया भूपाल के जागर लगाने की विस्तृत चर्चा की गई ।तथा सभा में जागर में सम्मिलित सभी 89 देव डांगरो व पुजारियो को मां भगवती के जागर की सफलता में दिए गए योगदान के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में सचिन जोशी, सतीश पांडे, दिनेश ढेक, राजेश चौबे, डॉक्टर महेश ढेक ,रमेश खर्कवाल, भुवन चौबे ,नीरज करायत,त्रिभुवन तिवारी ,योगेश ओली ,दीपक महरा ,जगदीश पुजारी, पंकज कलखुडिया, गिरीश सिंह करायत,भगवान सिंह फर्त्याल, दीवान सिंह ढेक ,नरेश करायत,रमेश चौबे, डॉक्टर अरुण तलनिया सहित क्षेत्र की मातृशक्ति व युवा मौजूद रहे।

जरूरी खबरें