Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रा0प्रा 0विद्यालय कुनाड़ी का मार्ग क्षतिग्रस्त दुर्घटना की बनी संभावना खतरा उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं नोनिहाल

चंपावत:रीठा साहिब में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाना पड़ा भारी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाराकोट:8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं। ग्रामीण ने की सड़क की मांग

लोहाघाट:दिगालीचौड़ के रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की परीक्षा सफलतापूर्वक की पूर्ण परिवार एवं गुरुजनों के प्रति जताया आभा

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की सर्वे शुरू।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की सर्वे शुरू।

मुख्य योजना निर्माण का कार्य जल्द होगा शुरू। टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

लोहाघाट की बहु प्रतीक्षित सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की कार्रवाई शुरू होने जा रही है। जल निगम विभाग के द्वारा लोहाघाट नगर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसके तहत जल निगम की टेक्निकल टीम पूरे नगर की सर्वे कर रही है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

जल्द योजना स्थल पर भूमि पूजन कर कार्य शुरू किया जाएगा तथा नगर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के लिए भी जल निगम के द्वारा सर्वे कार्य शुरू किया जा चुका है। पालिका अध्यक्ष ने कहा जल्द योजना पर कार्य शुरू होने जा रहा है। जल्द ही सरयू का पानी नगर के प्रत्येक घर में पहुंचेगा। ओर सीएम धामी की विकासवादी नीति से लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने नगर की जनता की और से सीएम धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें