Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट:चाय विक्रेता ने जिले में वृद्ध आश्रम खोलने की मांग मुख्यमंत्री से करी

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 6, 2024
चाय विक्रेता ने जिले में वृद्ध आश्रम खोलने की मांग मुख्यमंत्री से करी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोहाघाट आने का न्योता देने वाले लोहाघाट के चाय विक्रेता मदन खोलिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चंपावत जिले में वृद्ध आश्रम खोलने की मांग करी है बुधवार को मदन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया 10 फरवरी को मुख्यमंत्री के लोहाघाट दौरे के दौरान उनके द्वारा चंपावत जिले में बेसहारा बुजुर्गों के लिए वृद्ध आश्रम खोलने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर मुख्यमंत्री धामी के द्वारा डीएम चंपावत को निर्देशित किया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही इस मामले में नहीं हुई है खोलियां ने कहा आज आए दिन अपने परिजनों व बच्चों के द्वारा बेसहारा छोड़े गए बुजुर्ग सड़कों में भटकते हुए नजर आते हैं पर उनके रहने व खाने का कोई ठिकाना नहीं होता है जिस कारण वह सड़कों पर रात बिताने को मजबूर है खोलिया ने कहा जिले में वृद्ध आश्रम की नितांत आवश्यकता है ताकि बेसहारा बुजुर्गों को सहारा मिल सके उन्होंने मुख्यमंत्री व डीएम चंपावत से जिले में वृद्ध आश्रम खोलने की मांग करी है उन्होंने बताया इस समस्या को लेकर वह जल्द प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखेंगे मालूम हो लोहाघाट नगर में चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले मदन खोलिया ने हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोहाघाट आने का न्योता देते हुए कई पत्र लिखे थे उनके पत्र का प्रधानमंत्री मोदी ने संज्ञान लेते हुए लोहाघाट दौरा प्रस्तावित किया था लेकिन किन्हीं कारणों से दौरा रद्द हो गया था मदन के द्वारा लगातार प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जाते हैं और उनके पत्र का जवाब भी पीएमओ कार्यालय से बराबर आता है कुल मिलाकर एक चाय विक्रेता ने समाज की एक गंभीर समस्या के समाधान की मांग उठाई है सरकार व प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए प्रशासन व सरकार के द्वारा जिले में कई गौसदन तो बना दिए गए हैं पर अभी तक एक वृद्ध आश्रम का निर्माण तक नहीं करवाया गया है आज के समाज को देखते हुए जिसकी जिले में अति आवश्यकता है

विज्ञापन

जरूरी खबरें