रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान
Laxman Singh Bisht
शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। हायर सेंटर रेफर।
लंबे समय से चल रहा था विवाद

लोहाघाट के पाटन पुल क्षेत्र से एक घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पाटन पुल क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक पर पारिवारिक विवाद के चलते कल गुरुवार देर रात उनकी शिक्षिका पत्नी के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में शिक्षक के हाथ पर काफी गंभीर चोटे आई हैं तथा वह लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों के द्वारा शिक्षक को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया शिक्षक के हाथ पर काफी गंभीर चोटे आई हैं उनका काफी खून बह गया जिनका प्राथमिक उपचार कर शल्य चिकित्सा के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक दंपति के बीच काफी लंबे समय से विवाद चलते आ रहा है कल भी दोनों के बीच काफी विवाद हो रहा था पड़ोसियों के द्वारा किसी तरह दोनों को समझा बूझकर शांत किया गया था पर देर रात मामला बिगड़ने पर पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल मामला काफी चर्चाओं में है। एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया घटना पर अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत