रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नेपाल सीमा से लगे टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) सड़क पर यातायात हुआ सुचारू
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 29, 2026
नेपाल सीमा से लगे टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) सड़क पर यातायात हुआ सुचारू

जनपद चंपावत के नेपाल सीमा से लगे महत्वपूर्ण टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) मार्ग पर चरण मंदिर के समीप हुए भूस्खलन के बाद, जिलाधिकारी मनीष कुमार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए सड़क को आवाजाही के लिए सफलतापूर्वक सुचारु कर दिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए लोनिवि टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि गुरुवार को चरण मंदिर के पास भारी चट्टान दरकने और मलबा आने से मार्ग क्षतिग्रस्त होकर बाधित हो गया था। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी मशीनरी और जनबल को मौके पर तैनात किया गया। विभागीय टीम ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सड़क से भारी मलबा हटाकर और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात को पुनः सामान्य कर दिया है। मार्ग खुलने से क्षेत्रीय जनता तथा यात्रियों का क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह सुचारू हो गया है।
विज्ञापन