Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

लोहाघाट:आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दिगालीचौड़ ने मानाढुंगा में लगाया स्वास्थ्य शिविर

लोहाघाट:ग्राम सभा बगोटी में एसएसबी ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन। 60 लोगों का उपचार

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

चंपावत: दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु 25 सितम्बर को आयोजित होगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्राम सभा बगोटी में एसएसबी ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन। 60 लोगों का उपचार

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 29, 2026

ग्राम सभा बगोटी में एसएसबी ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन। 60 लोगों का उपचार

आज दिनांक 29 अगस्त को लोहाघाट की सीमांत ग्राम सभा बगोटी के नागार्जुन मंदिर खाल में पंचम वाहिनी एसएसबी द्वारा ग्रामीणों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कमांडेंट मेडिकल सुरेंद्र विक्रम के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।इस अवसर पर नीति अनुसंधान प्रदेश सह-संयोजक किसान मोर्चा, उत्तराखंड प्रवीण पांडे एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता पांडे द्वारा पंचम वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।ग्रामीणों के स्वास्थ्य हित में आयोजित इस चिकित्सा शिविर के लिए पंचम वाहिनी एसएसबी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रवीण पांडे ने कहा भविष्य में भी ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए एसएसबी के द्वारा ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

स्वास्थ्य शिविर में साथी ग्रामीणों का उपचार कर दवा वितरित की गई। इस दौरान नीति अनुसंधान प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण पांडे , क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता पांडे, ग्राम प्रधान ममता देवी ,हरिश्चंद्र पांडे ,जगदीश चंद्र पांडे, पूरन सिंह पुजारी ,डिगर सिंह पुजारी ,महेश सिंह पुजारी, अनिल पांडे ,पूरन चंद्र पांडे ,चरण दत्त पांडे, कमल किशोर जोशी, माया देवी, मंजू देवी पूर्व ग्राम प्रधान व धर्माघाट की एसएसबी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें