Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

लोहाघाट:आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दिगालीचौड़ ने मानाढुंगा में लगाया स्वास्थ्य शिविर

लोहाघाट:ग्राम सभा बगोटी में एसएसबी ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन। 60 लोगों का उपचार

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

चंपावत: दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु 25 सितम्बर को आयोजित होगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 30, 2026

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है तथा सोशल मीडिया मे वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी मौलाना मुफ्ती मुजीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ और उकसाऊ भाषण देने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस ने 196(2) और 152(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने लोगों से शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही भड़काऊ वीडियो, अफवाह और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को बिना सत्यापन शेयर न करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें