Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लॉ कॉलेज खोलने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का 3 दिनी धरना समाप्त।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 19, 2026

लॉ कॉलेज खोलने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का 3 दिनी धरना समाप्त।

बारिश के बावजूद धरने में डटी रही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

मांग पूरी न होने पर अप्रैल से होगा अनिश्चितकालीन धरना। लोहाघाट महाविद्यालय में लॉ कॉलेज खोलने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में चल रहा तीन दिनी धरना आज गुरुवार को समाप्त हो गया। बारिश व ठंड के बावजूद संघर्ष समिति सदस्य धरने में डटे रहे। धरना समाप्त करते हुए संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व पदाधिकारियो ने कहा तीन दिनी धरना शासन प्रशासन के लिए चेतावनी था। कहा मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद आज तक लोहाघाट में लॉ कॉलेज नहीं खुल पाया है। जिसका खामियाजा यहां के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है कानून की पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे राज्यों व शहरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं गरीब छात्र कानून की पढ़ाई करने से वंचित है। कहा जल्द ही मामले को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।अगर जल्द लोहाघाट महाविद्यालय में विधि संकाय नहीं खोला गया तो अप्रैल माह से लोहाघाट विकास संघर्ष समिति जनता को साथ लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कहा मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के द्वारा 12 साल पूर्व की गई घोषणा के बावजूद सरकार के द्वारा मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कहा जब तक लॉ कॉलेज नहीं खुलेगा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति आंदोलन जारी रखेगी। धरने को कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। धरने में लोकेश पांडे, पूर्व सभासद राजकिशोर शाह, दीपक शाह ,ललित शाह ,मदन धोनी, अजय गोरखा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें