Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:दिल्ली से लोहाघाट आ रही बस ने आधी रात में दिया धोखा यात्रियों की फजीहत गढ़मुक्तेश्वर में खराब हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस तीन घंटे भूखे प्यासे फंसे रहे यात्री

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 8, 2024
दिल्ली से लोहाघाट आ रही बस ने आधी रात में दिया धोखा यात्रियों की फजीहत गढ़मुक्तेश्वर में खराब हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस तीन घंटे भूखे प्यासे फंसे रहे यात्री 8 अगस्त गुरुवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो की बस शाम के 8:00 बजे 23 यात्रियों को लेकर आनंद विहार से लोहाघाट को रवाना हुई लगभग 100 किलोमीटर चलने के बाद रात के लगभग 10:00 बजे गढ़मुक्तेश्वर के पास बस ने जवाब दे दिया और सुनसान जगह में खड़ी हो गई चालक हरिश्चंद्र के द्वारा बस को ठीक करने के काफी प्रयास किए गए लेकिन बस ने चलने से इनकार कर दिया लगभग तीन घंटे तक यात्री भूखे प्यासे रात के अंधेरों में बीच रास्ते में फंसे रहे यात्रियों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे बस के बीच रास्ते में खड़े होने से यात्रियों में काफी आक्रोश था यात्रियों ने कहा वह किराया देकर सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा करते हैं और बस इस तरह बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है वही 3 घंटे के बाद रात के 12:30 बजे परिचालक आत्म प्रकाश द्वारा पीछे से आ रही लोहाघाट डिपो की दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई वहीं चालक परिचालक को बीच रास्ते में रात काटनी पड़ी यात्रियों ने कहा लगता है सरकार ने ठान ली है उत्तराखंड परिवहन निगम को नई बसें नहीं दी जाएगी पुरानी व खटारा बसो का संचालन कर सरकार यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है लगातार बसे बीच रास्ते में धोखा दे रही है कभी बस के ब्रेक फेल होते हैं तो कभी कुछ ब्रेक फेल होने की दशा में चालकों को पहाड़ी से टकराकर बसों को रोकना पड़ रहा है वह तो भगवान की कृपा से अभी तक कोई बड़ा हादसा सामने नजर नहीं आया यात्रियों ने कहा परिवहन निगम की बसों से लोगों का विश्वास हटते जा रहा है और सरकार मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है यात्रियों ने कहा अगर सरकार जल्द परिवहन निगम को नई बसें नहीं देती है तो परिवहन निगम का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा कुल मिलाकर यात्रियों को अपने परिवार के साथ रात में 3 घंटे फजीहत झेलनी पड़ी यात्री चालक परिचालक में अपना गुस्सा उतारते हुए नजर आए यात्रियों ने कहा मुख्यमंत्री के जिले चंपावत के सबसे पुराने लोहाघाट डिपो की हालत लगातार बद से बदतर होती जा रही है जैसे-तैसे जुगाड़ कर डिपो से बसों का संचालन किया जा रहा है इन पुरानी बसो में कभी भी कोई भी भीषण हादसा सामने नजर आ सकता है सरकार ने संज्ञान लेना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें