Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:लोहावती को बचाने आगे आया व्यापार संघ चलाया स्वच्छता अभियान हर हफ्ते होगी लोहावती की स्वच्छता।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 27, 2025

लोहावती को बचाने आगे आया व्यापार संघ चलाया स्वच्छता अभियान हर हफ्ते होगी लोहावती की स्वच्छता। लोहाघाट को पहचान देने वाली लोहावती नदी पूरी तरह प्रदूषित होकर गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। लोहावती का प्रदूषित जल नगर वासियों को पेयजल के रूप में उपलब्ध हो रहा है और लोहावती अपना अस्तित्व खोते जा रही है ।अब लोहावती नदी को बचाने व स्वच्छ करने के लिए लोहाघाट व्यापार संघ आगे आया है। रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने लोहावती नदी में स्वच्छता अभियान चलाते हुए कूड़े का निस्तारण किया। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कहा हर रविवार को व्यापारी लोहावती नदी में स्वच्छता अभियान चलाएंगे ।उन्होंने सभी नगर वासियों से अभियान में शामिल होने की अपील की है। कहा लोहावती को बचाने के लिए हमें सरकार के भरोसे नहीं रहना है हमें मिलकर इसे बचाना ही होगा अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब लोहावती विलुप्त हो जाएगी जिसका परिणाम लोहाघाट को भुगतना पड़ेगा ।वहीं तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता शांभवी मुरारी ने भी लोगों को जागरुक करते हुए जीवनदायनी लोहावती को बचाने की अपील की । कहा अगर आज हम लोहावती को नहीं बचाएंगे तो कल हमको इसके गंभीर परिणाम भुगतने ने पड़ेंगे । वहीं लोगों ने व्यापार संघ की इस पहल का स्वागत किया है।अभियान में व्यापार संघ महासचिव विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी ,टीका देव खर्कवाल, राजु गढ़कोटी ,विनीत सगटा, महेशबोहरा, उमेश ओली ,अमित जुकरिया ,हेमंत राय,अभी भट्ट आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें