Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सुई के भगवती मंदिर में 9 व 10 जून को संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 7, 2025

सुई के भगवती मंदिर में 9 व 10 जून को संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा लोहाघाट के पऊ ( सुई )गांव के भगवती मंदिर गलचोड़ा में 9 व 10 जून को दो दिवसीय संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्रीय युवा व ग्रामीण जोर शोर से लगे हुए हैं। कार्यक्रम के आयोजक लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर रामायण पाठ का आनंद उठाने की अपील की है। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोरा व युवा मंटू ओली ने बताया क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक के द्वारा संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा हैउन्होंने कहा 9 जून को कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रातः 8:00 बजे से गांव के मस्टा मंदिर से भगवती मंदिर पऊ तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी ।तथा 10 जून दोपहर को विशाल भंडारे के साथ रामायण पाठ का समापन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर पुण्य लाभ उठाने की अपील की है । साथ ही क्षेत्रीय विधायक को क्षेत्र की ओर से धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें