Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

जंगलों में आग लगने की घटना पर वन विभाग करें क्विक रिस्पांस: तलनिया

लोहाघाट में झूमांधूरी व छड़खोला के जंगलों को अराजक तत्वों के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया गया। जिससे दोनों जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा है। झूमांधुरी के जंगल पिछले तीन दिनों से आग से धधक रहे है। हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है। वही सुई के पूर्व सरपंच कैलाश तलनिया ने बताया आग से जंगलों व छोटे-मोटे जंगली जानवरों को काफी नुकसान पहुंचा है। तलनिया ने बताया जंगल में आग लगने की घटना पर वन विभाग के द्वारा तेज कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा जंगल में आग लगने की सूचना उनके द्वारा 4 से 5 बार वन विभाग के अधिकारियों को दी गई पर उसके बावजूद भी वन विभाग की टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची जिस कारण जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा आग लगने की घटना को वन विभाग गंभीरता से ले। उन्होंने बताया ग्रामीणों व बन विभाग की टीम ने मिलकर फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। पर जंगल की आग के प्रति वन विभाग को गंभीर होने की आवश्यकता है।

जरूरी खबरें