Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीएम घोषणा के तहत बन रहे लोहाघाट में रामलीला मंच की रखी गई नीव रामलीला कमेटी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 21, 2025

रामलीला कमेटी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार। लोहाघाट।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपने टनकपुर दौरे के दौरान लोहाघाट में भव्य रामलीला मंच निर्माण की घोषणा की गई थी ।मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लोहाघाट में भव्य रामलीला मंच निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। सोमवार को रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश में पंडित प्रकाश पुनेठा के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रामलीला मंच की नींव रखी गई। इस दौरान लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता व कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक अधिकारी के द्वारा क्षेत्र वासियों को भव्य रामलीला मंच निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी। कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने जो वादा किया था उसको निभाया। लोहाघाट में भव्य रामलीला मंच का निर्माण कार्य किया जाएगा ।जिसे रामलीला मंचन से पहले पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।कहा मंच निर्माण के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है मेहता ने कहा मंच निर्माण के लिए वह रामलीला कमेटी व समस्त नगर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,वर्तमान जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद देते हैं।इस दौरान कमेटी महासचिव मुकेश शाह,भूपाल सिंह मेहता, प्रहलाद सिंह मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,चंद्रशेखर बगोली ,मोहन पाटनी ,गिरधर अधिकारी ,बलवंत गिरी ,अमर सिंह कोटियाल ,भगीरथ भट्ट ,शैलेंद्र राय ,बाबा आदित्य दास , भुवन गिरी , किरन पुनेठा,सुधा खर्कवाल, सरोज पुनेठा ,कैलाश बगोली ,संजय फर्त्याल , महेश राय, जीवन गहतोड़ी, सुनील चौबे, दीपक सूतेड़ी ,हेमंत पांडे ,रोहन राजपूत , प्रकाश राय ,प्रकाश शाह, जगदीश शाह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें