Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सब्जी मंडी में अवैध रूप से चल रही तीन दुकानों को पालिका ने किया सीज /सब्जी मंडी बन गई बकरियों की गौशाला।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 17, 2025

सब्जी मंडी में अवैध रूप से चल रही मीट व अन्य दुकानों को पालिका ने किया सीजलोहाघाट नगर की सब्जी मंडी में अवैध रूप से चल रही मीट व कबाड़ की दुकानों पर आज गुरुवार को पालिका ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में तीन दुकानों को सीज कर पालिका के ताले लगाकर नोटिस चश्पा किया गया। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट की सब्जी मंडी में सिर्फ सब्जी की दुकान खोलने के लिए दुकानें आवंटित की गई है। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा इन दुकानों में अवैध रूप से मीट व कबाड़ की दुकान संचालित की जा रही थी। सूचना पर पालिका और राजस्व विभाग ने कार्यवाही करते हुए तीन दुकानों को सीज कर दिया तथा कई लोगों को नोटिस जारी किए है ।अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो उन दुकानों को भी सीज किया जाएगा ।अधिशासी अधिकारी ने कहा इन दुकानों पर सिर्फ सब्जी की ही दुकाने खोली जाएंगी अन्य दुकानें खोलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मालूम हो लोहाघाट में पालिका द्वारा बरसों पहले सब्जी व मीट मंडी खोलने के लिए लाखों रुपए की लागत से दुकानों का निर्माण कार्य किया था लेकिन आज तक सब्जी की दुकाने नहीं खुल पाई ।जिन लोगों को दुकानें आवंटित की गई थी कई लोगों के द्वारा दुकानों को किराया में लगा दिया गया जहां कुछ दुकानों में कबाड़ के गोदाम चल रहे हैं तो कई मे बकरियों के गोठ चल रहे हैं ।कई दुकानें क्षतिग्रस्त होने की हालत में है बाकी दुकान बंद पड़ी है। पर आज तक प्रशासन और पालिका के द्वारा यहां सब्जी मंडी खोलने की कोई भी कवायद नहीं की गई।वहीं लोगों ने प्रशासन और पालिका से सब्जी की दुकानों व नगर क्षेत्र से बाहर चल रही मीट की दुकानों को सब्जी मंडी व मीट मंडी में शिफ्ट करने की मांग की है ।अभियान में राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार पालिका कर्मी प्रमोद महर व सुमित गढ़कोटी शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें