रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कूड़े से कॉलेज रोड जंगल की दयनीय स्थिति वैली क्रिएशन चलाएगा मेरा जंगल मेरी जिम्मेदारी अभियान
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 16, 2026
कूड़े से कॉलेज रोड जंगल की दयनीय स्थिति वैली क्रिएशन चलाएगा मेरा जंगल मेरी जिम्मेदारी अभियान

लोहाघाट। महाविद्यालय सड़क के जंगल की कूड़े से हुई दयनीय स्थिति को देखते हुए वैली क्रिएशन संस्था"मेरा जंगल – मेरी जिम्मेदारी अभियान"संचालित करने जा रही है।वैली क्रिएशन की अध्यक्ष नेहा मुरारी ने बताया लोहाघाट महाविद्यालय रोड के पास स्थित जंगल की स्थिति इस समय बेहद चिंताजनक और दयनीय बनी हुई है। पूरा जंगल प्लास्टिक और कूड़े से भर चुका है।जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और आसपास के क्षेत्र में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। नेहा ने कहा इस गंभीर समस्या को देखते हुए वाले क्रिएशन संस्था ने अगले सप्ताह से 5 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा यह अभी एक शुरुआत है, लेकिन संस्था का उद्देश्य इस दिशा में लगातार और लंबे समय तक कार्य करना है। कहा पूरे क्षेत्र में कूड़ेदान की व्यवस्था न होने के कारण लोग मजबूरी में कूड़ा देवदार बनी में इधर-उधर फेंक रहे हैं। इसलिए संस्था ने प्रशासन से अपील करने का निर्णय लिया है कि पूरी कॉलेज रोड पर कूड़ेदान लगवाए जाएं, ताकि लोग सही स्थान पर कूड़ा डाल सकें। इसके अलावा घर-घर से कूड़ा वहां के जरिए कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नेहा मुरारी ने कहा इसके साथ ही, स्वयंसेवकों द्वारा जंगल में फैले कूड़े को हटाने का कार्य भी किया जाएगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।संस्था की अध्यक्षा नेहा मुरारी ने सभी नागरिकों से अपील करती हूँ कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और जंगल में कूड़ा फेंकने से बचें।

यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें। साथ ही जो लोग लापरवाही से कूड़ा फैला रहे हैं, उनसे अनुरोध नहीं बल्कि चेतावनी है कि वे अपनी आदतों में सुधार करें, अन्यथा इसका नुकसान हम सबको और आने वाली पीढ़ियों को उठाना पड़ेगा। कहा आइए मिलकर अपने जंगल को बचाएं, क्योंकि जंगल हमारी आत्मा है।"