Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हथकरघा मेले का लोहाघाट के व्यापारी करेंगे कड़ा विरोध व्यापार संघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

हथकरघा मेले का लोहाघाट के व्यापारी करेंगे कड़ा विरोध व्यापार संघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।लोहाघाट के जीआईसी मैदान में हथकरघा मेला लगने की सुगबुगाहट से लोहाघाट के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है।व्यापारियों ने कहा हथकरघा मेले को किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा।शनिवार को व्यापारियों ने व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में हथकरघा मेला न लगने देने की मांग को लेकर एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया।व्यापार संघ अध्यक्ष व व्यापारियों ने कहा हथकरघा मेला लगने से नगर के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाता है ।व्यापारी वैसे ही मंदी की मार झेल रहे है और बाहर से आने वाले व्यापारी हथकरघा के नाम पर चाइनीज व अन्य सामान बेचकर उनके व्यापार को प्रभावित करते हैं।व्यापारियों ने कहा वे सरकार को टैक्स देकर अपना व्यापार करते हैं कई लोगों को व्यापारियों ने रोजगार भी दिया है।लेकिन मेले में बाहर से आने वाले व्यापारी बिना टैक्स के घटिया सामान जनता को बेच जाते हैं। जिससे सरकार की भी राजस्व की हानि होती है और व्यापारियों को बड़ा नुकसान पहुंचता है कहा हथकरघा मेले का नगर के व्यापारी कड़ा विरोध करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो व्यापारी आंदोलन से भी नहीं चूकेंगे।मालूम हो लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में 20 दिनी हथकरघा मेला लगाने के लिए केजीएन इंटरप्राइजेज उधम सिंह नगर के के द्वारा एसडीएम कार्यालय से मेला लगाने की अनुमति मांगी गई है। जिसमें एसडीएम लोहाघाट के द्वारा अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।अनुमति के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी ,पुलिस व फायर विभाग से आख्या मांगी जाएगी इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जहा तक है प्रशासन व्यापारियों को हित को देखते हुए कोई निर्णय लेगा। मालूम हो पिछले वर्ष भी व्यापारियों के विरोध के चलते हथकरघा मेला नहीं लग पाया था। ज्ञापन देने में व्यापार संघ महासचिव विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल ,राजेंद्र गढ़कोटी ,विनीत सगटा ,शैलेंद्र राय, बादल पुनेठा , ईस्तखार, हेमंत गरकोटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें