Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:तीन बहनों ने सामाजिक वर्जनाओ को तोड़ मां के शव को कंधा देकर चिता को दी मुखाग्नि

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 7, 2024
तीन बहनों ने सामाजिक वर्जनाओ को तोड़ मां के शव को कंधा देकर चिता को दी मुखाग्नि लोहाघाट के राज्य आंदोलनकारी स्वo हीरा बल्लभ गहतोडी धर्मपत्नी हरिप्रिया गहतोड़ी 75 वर्ष की आयु में अनंत ज्योति में विलीन हो गई। हरिप्रिया अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गई हैं। जिनमें प्रमुख समाजसेवी एवं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रीता गहतोड़ी, अंजु ने माता पिता की सेवा के लिए विवाह नहीं किया जबकि सबसे छोटी बेटी करुणा शिक्षिका है तथा उन्होंने भी तीनों बहनों की तरह अंतिम समय तक मां की सेवा में लगी रही। आज भी तीनों बहनों ने सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ते हुए मां के शव को कंधा देकर चिता को मुखग्नि दी। तीनों बहनों ने पूर्व में अपने पिता का भी ऐसे ही अंतिम संस्कार व क्रिया कर्म किया था। साथ ही पिताश्री का श्राद्ध भी करती आ रही हैं। हरिप्रिया की अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी वही ऋसेश्वर घाट में उनके जमाई कमलेश भट्ट व तीनों बेटियों ने मुखाग्नि दी। उनके निधन का समाचार मिलते ही राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी, राजू गरकोटी,भाजपा कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, शिक्षक नेता गोविंद बोरा, जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सीबी ओली , बल्लू महरा , राजू भैया आदि तमाम लोगों का रुख उनके आवास की ओर हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, सीएमओ डॉ देवेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक, विनीता फर्तयाल, सुमन लता, रेखा देवी, एनआरआई राज भट्ट आदि लोगों ने हरिप्रिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

जरूरी खबरें