Saturday 14th of March 2026

ब्रेकिंग

मांगों को लेकर देहरादून सीएम आवास का घेराव करने चंपावत से रवाना हुई आंगनबाड़ी कार्यकृतियाँ

रुड़की:खनन माफिया से मिली भगत का ऑडियो वायरल इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

चंपावत:पूर्व जिला अध्यक्ष दीप पाठक का भाजपा से टूटा नाता पार्टी ने इस्तीफा किया स्वीकार।

उत्तराखंड:किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़। घेरबाड़ योजना फिर से हुई शुरू।

चंपावत:स्वाला डेंजर जोन पर डीएम गंभीर चौड़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर

: लोहाघाट:एक देश एक चुनाव की मांग को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी 3 अगस्त को निकलेगी मुख्यमंत्री आग्रह यात्रा

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 30, 2024
एक देश एक चुनाव की मांग को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी 3 अगस्त को निकलेगी मुख्यमंत्री आग्रह यात्रा उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन लंबे समय से त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की मांग कर रहा है पर सरकार के द्वारा हरिद्वार को छोड़ अन्य जिलों में इसी वर्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है जिस कारण त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है मंगलवार को प्रदेश संगठन के आहवाहन पर लोहाघाट में ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में लोहाघाट ब्लॉक के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कर्मियों को बाहर निकाल कर लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी और ब्लॉक कार्यालय में धरने में बैठ गए तथा एक देश एक चुनाव की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा खंड विकास अधिकारी लोहाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया वही ग्राम प्रधान संगठन उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी सहित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो ने कहा 2 साल कोविड के चलते ग्राम सभाओं का विकास कार्य ठप पड़ गया था जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है उन्होंने कहा वे सरकार से हरिद्वार जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में चुनाव की मांग कर रहे हैं जबकि इस बात का अनुमोदन प्रधानमंत्री तक कर चुके हैं पर उत्तराखंड सरकार मामले का संज्ञान तक नहीं ले रही है उन्होंने कहा इस मांग को लेकर 15 जुलाई से सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि अनिश्चितकालीन हड़ताल में चल रहे हैं वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि 3 अगस्त को देहरादून कूच कर मुख्यमंत्री आग्रह यात्रा निकालेंगे वही ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी करने से कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ गए वही ब्लॉक कार्यालय में कार्य कराने को आए दूर दूर क्षेत्र से ग्रामीण मायूस होकर बैरंग वापस घरों को लोटे वहीं प्रदेश संगठन के आह्वान पर चंपावत जिले के लोहाघाट, पाटी , बाराकोट ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने तालाबंदी की इस दौरान भुवन चौबे, प्रकाश बोहरा, चांद बोहरा, एल एम जोशी, मदन कलोनी, शिवराज बोहरा, भुवन सुतेरी, मुकेश बोहरा, महेंद्र सिंह , शेखर पुनेठा सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूदरहे

जरूरी खबरें