Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:ठग ने आपदा का पैसा दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगे 5 हज़ार रुपए 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
ठग ने आपदा का पैसा दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगे 5 हज़ार रुपए लोहाघाट में बुधवार को शेरा नाम के एक शातिर ठग ने दो बुजुर्ग महिलाओं से आपदा का पैसा दिलाने के नाम पर ₹5000 की ठगी कर ली दोनों महिलाएं आपस में समधन है महिलाओं के मुताबिक बुधवार सुबह गुप्ता गली के पास उन्हें एक अजनबी आदमी मिला और अपने को सरकारी आदमी बताते उसने सरकार द्वारा आपदा से हुए नुकसान पर 60 हज़ार रुपए दिलाने की बात कही काफी देर तक ठग दोनों महिलाओं को समझता रहा जिसके बाद दोनों समधने ठग के झांसी में आ गई जिसके बाद ठग ने दोनों से फॉर्म भरने के नाम पर ढाई ढाई हजार रुपए की रकम मांग ली और महिलाओं को चकमा देकर फरार हो गया ठगी का एहसास होने पर दोनों महिलाएं लोहाघाट थाने पहुंची महिलाओं की समस्या का एसएचओ अशोक कुमार ने संज्ञान लिया तथा चीता कर्मी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और संजय जोशी को ठग का पता लगाने को कहा दोनों चीता कर्मियों ने ठग के हुलिए और सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठग का पता लगा लिया तथा उसे पड़कर लोहाघाट थाने ले आए एसएचओ ने बताया ठग का नाम शेरा है जो पहले भी कई बार बैंकों व अन्य जगहों से लोगों के साथ ठगी कर चुका है एसएचओ ने बताया दोनों महिलाओं की रकम उन्हें वापस करवा दी गई है तथा ठग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है एसएचओ अशोक कुमार लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसे ठगो के झांसे में न आए तथा बैंक से लेनदेन के समय अत्यधिक सतर्कता बरतें तथा बुजुर्गों के साथ बैंक में लेनदेन करने के लिए घर का कोई सदस्य उनके साथ आए कुल मिलाकर लोहाघाट पुलिस की सतर्कता से दोनों बुजुर्ग महिलाओं के रकम उन्हे वापस मिल गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें