Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:जाड़ों में खून को जमने से बचाने के लिए योग करो और दौड़ लगाओ - सोनिया।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 17, 2024
सुबह की दौड़ ने महिलाओं को तन-मन से कर दिया तरंगित। लोहाघाट। जाड़ों के दिनों में हार्ट अटैक की अधिक घटनाएं होती हैं लेकिन लोगों को यह पता ही नहीं चलता है कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से वह कितनी भारी पड़ती है। इस स्थिति से बचने के लिए नेचुरल हेल्थ एक्सपर्ट एवं आरोग्य केंद्र की योग अनुदेशिका सोनिया आर्या ने महिलाओं को तड़के दौड़ाना शुरू कर उन्हें हर दृष्टि से आरोग्य रखने का बीड़ा उठाया है। सुबह-सुबह सोनिया जी के साथ की गई दौड़ से तन और मन को तरंगित कर उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा है कि हम आज तक ऐसा करने से क्यों पीछे रह गई। महिलाओं का नेतृत्व 67 वर्षीय पार्वती देवी ने किया। उनके साथ हर उम्र की महिलाओं ने दौड़कर उनसे बड़ी प्रेरणा ली। दौड़ के बाद पसीने से लथपथ महिलाओं को स्वयं तब सकून मिलने लगा जब घर पहुंची तो उन्हें पसीने से लथपथ देखकर परिवार के अन्य लोगों में भी मॉर्निंग रेस की प्रेरणा मिली। सोनिया का कहना है कि दौड़ना बेहद फायदेमंद होता है। इसके बाद यौगिक क्रियाएं की जाएं तो पता ही नहीं चलता कि कब जाड़े का मौसम आया और चले गया। दौड़ में शामिल ममता,सरिता,सुमन,शोभा, ललिता,सीमा, मीना,चंद्रलेखा,नीमा,नीलावती,मनीषा,रीता,पूजा,वंदना,लखपा,संगीता,डौली,कमलेश,रेखा,हेमा पांडे,हेमा बोहरा,रेखा पुजारी,सुनीता आदि का कहना था कि पहले ही दिन हमें नई ऊर्जा व उमंग का अहसास हुआ।    

विज्ञापन

जरूरी खबरें