Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:व्यापार संघ व पूर्व सैनिक संगठन ने पहलगाम घटना पर जताया दुख मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

सरकार से पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग। पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारेचंपावत जिले के लोहाघाट मे पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ काफी ज्यादा आक्रोश है। शनिवार को व्यापार संघ लोहाघाट तथा पूर्व सैनिक संगठन लीग के नेतृत्व में व्यापारियों तथा पूर्व सैनिकों ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को गांधी चौक में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान व्यापारियों व पूर्व सैनिकों की आँखों में पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादियों के द्वारा की गई इस घटना के खिलाफ काफी आक्रोस था तथा मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना थी इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया व पूर्व सैनिक संगठन लीग अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्यवाही की माँग की। व्यापारियों ने कहा हमें पूरा विश्वास है हमारी सरकार व भारतीय सेना जरूर इसका बदला लेगी।व्यापारियों ने कहा जिस प्रकार से आतंकवादियों ने धर्म पूछ पूछ कर हिंदुओं को गोली मारी है वह एक कायराना हरकत है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने एक सुर में केंद्र सरकार से कार्यवाही की मांग की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महासचिव विक्की ओली , कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल, कीर्ति बगोली ,चंद्रशेखर जोशी ,आशीष राय, भैरव दत्त राय ,जीवन गहतोड़ी ,पूर्व सैनिक हयात सिंह, बलवंत गिरी सहित कई व्यापारी व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें