Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:व्यापारियों ने पाकिस्तान का फूका पुतला पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

व्यापारियों ने पाकिस्तान का फूका पुतला पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे ।चंपावत जिले के लोहाघाट मे पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ काफी ज्यादा आक्रोश है। शुक्रवार को लोहाघाट के एकता चौक के व्यापारियों ने आशीष वर्मा के नेतृत्व में पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी । जिसके बाद व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान व्यापारियों की आँखों में आक्रोश था और दिलों में मासूमों के प्रति गहरी संवेदना। पूरे वातावरण में शोक और आक्रोश का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। व्यापारियों ने "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारों के साथ आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्यवाही की माँग की।स्पष्ट शब्दों में कहा, "अब और चुप नहीं रहेंगे, मासूमों की मौत बेकार नहीं जानी चाहिए । व्यापारियों ने कहा हमें पूरा विश्वास है हमारी सरकार व भारतीय सेना जरूर इसका बदला लेगी।व्यापारियों ने कहा जिस प्रकार से आतंकवादियों ने धर्म पूछ पूछ कर हिंदुओं को गोली मारी है वह एक कायराना हरकत है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने एक सुर में केंद्र सरकार से कार्यवाही की मांग की। पुतला दहन में हिंदू व मुस्लिम समुदाय के व्यापारी मौजूद रहे। पुतला दहन में सोनू वर्मा ,मनन वर्मा ,सचिन चतुर्वेदी, मन्नू वर्मा , किरन वर्मा ,आशीष वर्मा ,नवीन जोशी, गणेश दत्त खर्कवाल, सतीश गड़कोटी ,मोहम्मद असद ,नमीरा सिद्दीकी, दीपक देव ,राकेश भंडारी ,हिमांशु वर्मा, हिमांशु राय ,विशाल वर्मा ,नरेश वर्मा ,जगदीश गोरखा , भुवन राय, कमल महराना ,रमेश मुरारी, अजय पुनेठा,आशीष सिंह, सौरभ कालाकोटी, बादशाह खान ,सुखबीर घंटी, बंपा मांझी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें