Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:परिवहन विभाग ने डायट लोहाघाट में चलाया यातायात जागरूकता अभियान

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 5, 2024
परिवहन विभाग ने डायट लोहाघाट में चलाया यातायात जागरूकता अभियान परिवहन विभाग चंपावत के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एआरटीओ चंपावत सुरेंद्र कुमार के द्वारा कार्यक्रम में मौजूद समस्त डायट प्रवक्ताओं , एलटी अध्यापकों व डीएलएड के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करते हुए बताया ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं ,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें ,यातायात के चिन्हों को समझें और उनका पालन करें दुपहिया वाहन में हेलमेट पहने ट्रिपल राइडिंग ना करें एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कभी दुर्घटना होने पर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं उन्होंने कहा अस्पताल पहुंचने पर आपसे पुलिस के द्वारा कोई पूछताछ नहीं करी जाएगी इसलिए जिम्मेदार नागरिक बन दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाए उन्होंने कहा जीवन अनमोल है जल्दबाजी में इसे ना खोए आप अपने परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है एआरटीओ ने बताया परिवहन विभाग अभियान के तहत जगह-जगह यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है उन्होंने कहा अभियान में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है शिक्षक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दे सकते हैं कार्यक्रम के दौरान लघु फिल्म के माध्यम से सभी लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया वहीं कार्यक्रम में मौजूद समस्त लोगों ने यातायात के नियमों का पालन करने व दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने का संकल्प लिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें