Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एनएच के बंद पड़े कलमठ लोगों के लिए बने मुसीबत पाटन पुल में लोगों के घरों में घुसा कचड़ा।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 4, 2025

3 वर्ष से कलमठ खोलने की मांग कर रहे हैं पाटन पुल के निवासी। अब एनएच के खिलाफ होगा आंदोलनरविवार को लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने एनएच की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। लोहाघाट के पाटन पुल के पास पिछले तीन वर्षों से एनएच के कलमठ बंद पड़े हुए है। कई बार लोगों ने एनएच के अधिकारियों से बंद पड़े कलमठ को खोलने की मांग की लेकिन अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आज हुई मूसलाधार बारिश से देवदार बनी से बहता हुआ कचरा व मलवा लोगों के घरों में घुसने के साथ-साथ पूरी सड़क में फैल गया। सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई। जिस कारण लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। एनएच के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। क्षेत्र के मोहन चंद्र पाटनी, रिंकू अधिकारी व अन्य लोगों ने बताया। समस्या पिछले दो-तीन वर्षों से बनी हुई है। बरसात में कलमठ बंद होने से पानी के साथ-साथ कूड़ा कचरा बहकर लोगों के घरों व दुकानों में घुसता है जिस कारण लोगों को कई बार बड़ा नुकसान हो चुका है । तथा सड़कों में कूड़ा कचरा बहने से लोगों को कई दिक्कत उठानी पड़ती है। एनएच के अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद बंद पड़े इन कलमठ को नहीं खोला गया सिर्फ आश्वासन दिए गए। पाटनी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर इस बार एनएच के अधिकारियों के द्वारा कलमठ नहीं खोला गया तो एनएच के खिलाफ पूरे क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगीजिसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। लोगों ने डीएम चंपावत से बंद पड़े कलमठ को खुलवा कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।मामले को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश है। वही एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया बंद पड़े कलमठ को खोलकर जनता की समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें