रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर दो लोग गिरे सरयू नदी किनारे। रेस्क्यू जारी। चार घायल
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 7, 2026
घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर दो लोग गिरे सरयू नदी किनारे। रेस्क्यू जारी।

हादसे में चार लोग घायल। दो वाहनों में गिरा बोल्डर । स्थानीय ग्रामीण बने देवदूत।

घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन की टीम।

चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आज सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग घाट पनार सड़क में मसान बाबा मंदिर के पास पनार से घाट की ओर आ रही अल्टो कार uk 05A2878 में पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा कार में फंसे दो लोगों को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया तथा दो लोग सरयू नदी के किनारे गिर गए। जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा जान जोखिम में डालकर सरयू नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया पर सरयू नदी के उफान पर होने से रेस्क्यू करने में काफी कठिनाइया सामने आ रही है दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस की टीम एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के नेतृत्व में घटनास्थल में पहुंची। दोनों घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। तथा दो घायल लोगों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया गया है। रेस्क्यू अभियान में पप्पू सामंत, होटल स्वामी,श्याम सिंह सामंत , मदन सामंत,लाल सिंह सामंत के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। गनीमत रही नदी किनारे गिरे लोग सरयू नदी की चपेट में नहीं आए अन्यथा हादसा जानलेवा हो सकता था। वही आज सुबह घाट पनार राष्ट्रीय राजमार्ग मलवा आने से भी बंद हुआ था। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक दो कारों पर बोल्डर गिरा है।
विज्ञापन