Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने चंपावत के डॉ. भुवन चंद जोशी को 'वरिष्ट नागरिक सम्मान' से नवाजा

चंपावत:यूकेडी केंद्रीय कार्यकारिणी ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

लोहाघाट:मायावती आश्रम का सेवा संकल्प: 6 मई से निशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला, देशभर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं।

चंपावत:शिक्षिका ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार कहा डॉक्टर के साथ नहीं की कोई अभद्रता।

बाराकोट:बिसराड़ी में मूसलाधार बारिश से बादल फटने से हालात तीन वाहन दबे। फसलों को बड़ा नुकसान।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी केंद्रीय टीम ने लोहाघाट का किया दौरा कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

यूकेडी केंद्रीय टीम ने लोहाघाट का किया दौरा कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

2027 चुनाव को लेकर यूकेडी की गतिविधियां हुई तेज। कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष और कुमाऊं मंडल प्रभारी बहादुर सिंह रावत, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, केंद्रीय प्रवक्ता अंकेश भंडारी ने आज गुरुवार को लोहाघाट का दौरा कर यूकेडी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। तथा कार्यकारिणी के सदस्यों से पार्टी के आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की तथा सभी यूकेडी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से मिलकर आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर शोर से जुटने पर जोर दिया l

कहा यूकेडी 2027 विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी कहा प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस से तंग आ चुकी है। लोहाघाट पहुंचने पर केंद्रीय कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया गया। तो वही उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा लोहाघाट की मासिक बैठक उत्तराखंड क्रांति दल के लोहाघाट कार्यालय में संपन्न हुई l बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी एवं सर्वोच्य केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य प्रहलाद मेहता एवं जिला महामंत्री रमेश बिष्ट तेज संचालन में आयोजित की गई l

बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के अब तक के कार्यकलापों पर मंथन हुआ और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें शिवराज सिंह बोहरा को चंपावत जिला कार्यकारी अध्यक्ष औऱ पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमति उषा नलवा को महिला प्रकोष्ठ लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया l साथ ही ममता देवी को महिला ब्लॉक अध्यक्ष बारांकोट, शेखरचंद्र भट्ट को सलाहकार पाटी ब्लॉक और नारायण सिंह अधिकारी को बारांकोट ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया, इसके साथ कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता लीl यूकेडी नेताओं ने कहा 2027 चुनाव के लिए यूकेडी अपने को मजबूत करते हुए गांव गांव का भ्रमण कर यूकेडी की कार्य प्रणाली को जनता के सामने रख रही है। कहा पहले राज्य बनाया था अब राज्य बचाएंगे।

बैठक मे उत्तराखंड क्रांति दल लोहाघाट के संरक्षक मंडल के सदस्य गिरधर अधिकारी, के. डी सुतेड़ी, जिला उपाध्यक्ष शिवराज बोहरा, बारांकोट ब्लॉक अध्यक्ष हरीश अधिकारी, पाटी, बारांकोट और लोहाघाट के ब्लॉक प्रभारी महेश डिक्टीया, नारायण फर्त्याल, , भुवनचंद्र बिष्ट ,सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सौरभ देऊपा, विधानसभा लोहाघाट अध्यक्ष दरबान रजवार , पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा , लोहाघाट कार्यालय प्रभारी श प्रहलाद सिंह बिष्ट , श्रीमति उषा नलवा, रतन सिंह ढेक, खीम सिंह बोहरा, हरीश भंडारी, लक्ष्मन सिंह भंडारी, ममता देवी, शेखरचंद्र भट्ट, नारायण सिंह अधिकारी सहित भारी संख्या मे लोग शामिल हुए l

जरूरी खबरें