Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।

चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शिक्षिका द्वारा चिकित्सक से अभद्र व्यवहार पर भड़के चिकित्सक थाने में दी तहरीर।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

शिक्षिका द्वारा चिकित्सक से अभद्र व्यवहार पर भड़के चिकित्सक थाने में दी तहरीर।

शिक्षिका पर झूठा मेडिकल बनाने का दबाव डालने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप

कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी। चंपावत जिले में कार्यरत एक शिक्षिका पर जिला चिकित्सालय चंपावत के एक चिकित्सक पर झूठा व फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का दबाव डालने। प्रमाण पत्र न बनाने पर चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज करने तथा ओपीडी में हंगामा करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर जिले के समस्त चिकित्सकों में गहरा आक्रोश फैल गया है। चिकित्सकों ने मामले में गहरी नाराजगी जताई है। घटना मे प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के पदाधिकारियो के द्वारा चंपावत कोतवाली में शिक्षिका व उसके पति के खिलाफ तहरीर दी है तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बताया गया आज 30 अप्रैल को ऑर्थोपेडिक ओपीडी में एक महिला मरीज जो स्वयं को शिक्षिका बता रही थी अपने पति के साथ चिकित्सक के पास आई। उक्त महिला ने चिकित्सक से झूठा व फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का अनुचित आग्रह किया। मामले में चिकित्सक द्वारा नैतिकता एवं नियमों का पालन करते हुए जब इस अनुचित मांग को अस्वीकार किया गया तब इस महिला और उसके पति ने आक्रामक व्यवहार अपनाते हुए ओपीडी में जमकर हंगामा किया तथा चिकित्सक के साथ अभद्रता करने के साथ-साथ गैर मर्यादित भाषा का प्रयोग किया। मामले मे किसकी गलती है यह जांच के बाद पता चल पाएगा।

तहरीर में कहां गया महिला ने अपना ओपीडी पर्चा फाड़कर डॉक्टर की ओर फेंक दिया गया। शिक्षिका के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा चिकित्सक के सम्मान को ठेस पहुंचाइ है। मामले में जिले के समस्त चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा आक्रोस फैल गया है ।उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द शिक्षिका व उसके पति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तथा कारवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जरूरी खबरें