रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 18, 2026
चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

एक हफ्ते के भीतर चिकित्सकों का तबादला ना रुकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट( चंपावत)।शासन के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से चार विशेषज्ञ चिकित्सको सहित आठ चिकित्सकों का तबादला किए जाने से भड़की यूकेडी ने आज शनिवार को यूकेडी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन और जोरदार नारेबाजी करते हुए चिकित्सकों के तबादले को रोकने की मांग की। यूकेडी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर एक हफ्ते के भीतर चिकित्सकों का तबादला नहीं रोका गया तो उत्तराखंड क्रांति दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। यूकेडी नेताओं ने कहा जब चिकित्सालय में चिकित्सक ही नहीं रहेंगे तो अस्पताल किस काम का। यूकेडी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द जन समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यूकेडी क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी। यूकेडी नेताओं ने कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दूर-दूर क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं पर उसके बावजूद शासन के द्वारा एक साथ आठ चिकित्सकों का तबादला किया गया है जो बेहद गंभीर मामला है उन्होंने सरकार पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल लोहाघाट द्वारा आज उपजिला अस्पताल में 8 डॉक्टर्स जिनमे चार विशेषज्ञ डॉक्टर थे के तबादले पर विरोध प्रदर्शन किया गयाl इसके साथ ही जिला शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर आने वाले एक सप्ताह में इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल जिला अस्पताल में अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेगी जो तक तक चलेगा जब तक समस्या का निदान न हो जाएl प्रदर्शन में प्रहलाद सिंह मेहता,रमेश सिंह बिष्ट , दरबान सिंह रजवार ,राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया),मनोज जोशी ,भुवनचंद्र बिष्ट नारायण सिंह अधिकारी ,शिवराज बोहरा ,नीरज बिनवाल ,उत्तम सिंह बिष्ट ,पूरन सिंह रावत ,प्रहलाद सिंह बिष्ट ,गोविंद सिंह फर्तयाल आदि यूकेडी नेता मौजूद रहे।