Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

चंपावत:डीएम ने 134 शिकायतों एवं आवेदनों पर की सुनवाई, पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

चंपावत:जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।

चंपावत:तीन साल बाद भी घिंघारुकोट सड़क के नाम पर इंतजार कंधों पर मरीज, पगडंडी पर जिंदगी और फाइलों में विकास'

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कड़ी सुरक्षा के बीच यूकेएसएसएससी परीक्षा शुरू। गहन जांच के बाद परीक्षा कक्ष तक पहुंचे परीक्षार्थी।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 14, 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच यूकेएसएसएससी परीक्षा शुरू। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कक्ष तक पहुंचे परीक्षार्थी।

एसडीएम लोहाघाट ने सभी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।

परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भी गहन जांच मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध

जैमर व सीसीटीवी कैमरो से लेस है सभी परीक्षा केंद्र। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात।

चंपावत जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में आज रविवार 14 जून को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11:00 बजे से यूकेएसएसएससी परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लगाई गई है। परीक्षा को लेकर चंपावत में 4 तथा लोहाघाट मे 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ।परीक्षार्थियों को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच से परीक्षा कक्ष तक पहुंचना पड़ा।सुरक्षा कर्मियों के द्वारा परीक्षार्थियों के जूते खुलवाकर भी जांच की गई। परीक्षा को लेकर एसडीएम लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट में बनाए गए सभी 6 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम लोहाघाट ने बताया। परीक्षा को लेकर लोहाघाट के सभी 6 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ।परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू की गई है। सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजरी लगाई जा रही है तथा कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षार्थियों परीक्षा कक्ष तक पहुंच रहे है। एसडीएम ने बताया परीक्षा केंद्रों में जैमर व सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं। तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भी गहन जांच की गई है किसी को भी मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा लोहाघाट डिग्री कॉलेज में सबसे अधिक 849 परीक्षार्थी है तथा डिग्री कॉलेज से लाइव प्रसारण आयोग के लिए किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया ठीक 11:00 बजे परीक्षा शुरू हो चुकी है ।परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ठीक 1:00 बजे परीक्षा संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया परीक्षा की कापियों को ले जाने वाले वाहनों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की गई है। कहा परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न की जाएगी। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भारी उत्साह है।

जरूरी खबरें