Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अनियंत्रित वाहन ने रौंदा राहगीर तीन दुपहिया क्षतिग्रस्त मची भगदड़ घायल हायर सेंटर रैफर चालक गिरफ्तार

अनियंत्रित वाहन ने रौंदा राहगीर तीन दुपहिया क्षतिग्रस्त मची भगदड़ घायल हायर सेंटर रैफर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तारलोहाघाट में आज शाम 8:00 बजे के लगभग इनोवा सवार चालक ने वाइन शॉप लोहाघाट के पास ऐसा आतंक मचाया कि लोगों को जान बचानी मुश्किल हो गई। घटना में वाहन चालक ने एक राहगीर को घायल कर दिया और तीन दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया वाहन चालक ने जानबूझकर गाड़ी बैक कर लोहाघाट के गोरखा नगर निवासी रोडवेज कर्मी दीपक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक इतने में भी नहीं रुका घायल दीपक को उसने दोबारा से टक्कर मारी। किसी तरह वाइन शॉप कर्मियों व अन्य लोगों ने चालक पर काबू पाकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान घटना स्थल में भगदड़ मच गई। घायल दीपक को तत्काल युवा शीतल देव के द्वारा दुर्घटना करने वाले वाहन से ही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टर करन बिष्ट ने घायल का उपचार किया ।डॉक्टर करन ने बताया घायल के सर पर गंभीर चोटे हैं। जिसे जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया ।वहीं घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया लोगों ने कहा बाहरी व्यक्तियों के द्वारा यहां आतंक मचाया जा रहा है ।लोगों ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ-साथ बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की कहां गनीमत रही दीपक की जान बच गई। लोहाघाट पुलिस ने आरोपी चालक अजय निवासी पीलीभीत को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक एक गेराज में मैकेनिक का काम करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें