Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीएम घोषणा के तहत लोहाघाट में भव्य रामलीला मंच निर्माण का कार्य शुरू जनता का सीएम धामी को धन्यवाद ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 8, 2025

सीएम घोषणा के तहत लोहाघाट में भव्य रामलीला मंच निर्माण का कार्य शुरू जनता का सीएम धामी को धन्यवाद ।मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मंगलवार को लोहाघाट में लगभग एक करोड रुपए की लागत से रामलीला मंच निर्माण का कार्य शुरू हो गया। आज पुराने मंच को ध्वस्त किया गया। अपने चंपावत दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट में भव्य रामलीला मंच निर्माण की घोषणा की थी। कार्य प्रारंभ होने पर नगर वासियों में काफी खुशी है लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया । तो वही लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया मुख्यमंत्री जी की घोषणा के तहत आज से श्री रामलीला मंच निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है कहा जल्द जल्द ही भव्य रामलीला मंच बनाकर तैयार होगा। वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था व निभाया है जिसके लिए वह समस्त लोहाघाट नगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं। वही रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने समस्त रामलीला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मालूम हो लोहाघाट नगर में एकमात्र मंच है जहां रामलीला के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक आयोजन व राजनीतिक जनसभाएं आयोजित की जाती है। लेकिन जगह कम होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जल्द ही मंच निर्माण के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

जरूरी खबरें