Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:केंद्र सरकार के संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत नगेंद्र जोशी ने साइकलिंग कर किया लोगों को जागरूक।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 22, 2024
केंद्र सरकार के संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत नगेंद्र जोशी ने साइकलिंग कर किया लोगों को जागरूक। केंद्र सरकार ने आज से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकलिंग अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत बाराकोट में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के नगेंद्र जोशी द्वारा साइकिलिंग कर लोगों को जागरूक किया गया उन्होंने कहा कि वह 15 वर्षों से टाइप टू शुगर पेशेंट है जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन दिन में तीन बार 35 यूनिट इंसुलिन की डोज लेनी पड़ती थी वह विगत 3 वर्षों से साइकिल चला रहे हैं जिससे उनकी इंसुलिन की डोज लगभग आधी हो गई है और उनका 15 से 17 किलो वजन भी काम हो गया है जिससे वह अपने आप को एकदम फिट महसूस करते हैं उन्होंने कामकाजी लोगों से कम से कम सप्ताह में एक बार साइकिल चलाने का आह्वान किया उनका मानना है कि इससे सड़कों पर तो ट्रैफिक कम होगा साथ ही साथ प्रदूषण पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने सभी क्षेत्रीय नागरिकों से सरकार के इस अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें