Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:ग्राम प्रधान संगठन लोहाघाट ने त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो बर्ष बढ़ाने की करी मांग प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 2, 2024
ग्राम प्रधान संगठन लोहाघाट ने त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो बर्ष बढ़ाने की करी मांग प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन ग्राम प्रधान संगठन लोहाघाट के अध्यक्ष भुवन भट्ट के नेतृत्व में लोहाघाट ब्लॉक के त्रिस्तरी पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाने तथा एक राज्य एक चुनाव के फार्मूले को सफल बनाने की मांग को लेकर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा वर्ष 2019 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनी गई थी और पंचायत गठन होने के बाद 2 वर्ष तक कोविड-19 का प्रकोप रहा इस कारण से 2 वर्ष तक पंचायत की सामान्य बैठक तक नहीं हो पाई तथा त्रिस्तरीय पंचायत ने कोविड-19 के प्रकोप में अपने-अपने गांव को बचाने के लिए सराहनीय भूमिका निभाई थी तथा इन पंचायत का मुख्य कार्य 2 वर्ष तक ठप रहा उन्होंने कहा पंचायत एक्ट के अनुसार अगर पंचायत की बैठक नहीं हुई है तो उस कालखंड को पंचायत के कुल कार्यकाल से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है उन्होंने कहा उत्तराखंड के 12 जनपदों के त्रिस्तरीय पंचायत का 2 वर्ष का कार्यकाल बढ़ाया जाना एक्ट के अनुरूप है वही सभी त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा उत्तराखंड के समस्त निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायतो के प्रतिनिधि अनुरोध करते हैं कि उत्तराखंड की 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाने के लिए अपने स्तर से उचित कार्रवाई करें वही संगठन अध्यक्ष भुवन भट्ट ने चेतावनी देते हुए भी कहा अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो समस्त त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ज्ञापन देने में पंडित मदन कलोनी, ग्राम प्रधान सुई भुवन चौबे ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा कॉलोनी, ग्राम प्रधान कोयाटी शिवराज सिंह बोरा आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें