Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एक सितंबर को होगा खेल महाकुंभ की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ

लोहाघाट :बलाई कलीगांव पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कलीगांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।

चंपावत:अग्निकांड प्रभावितो व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिली 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

लोहाघाट:अब पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगी सुल्ला पासम की छात्राएं। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

रुड़की:विजिलेंस ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का 19 अगस्त से ब्लॉक कार्यालय में धरना।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 18, 2026

10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का 19 अगस्त से ब्लॉक कार्यालय में धरना।

खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

ग्राम प्रधान संगठन लोहाघाट ने आज ब्लॉक अध्यक्ष पवन भट्ट के नेतृत्व में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी लोहाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम प्रधानों ने कहा ग्राम प्रधान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन प्रशासन से निवेदन कर रहे है पर कोई संज्ञान शासन के द्वारा नहीं लिया जा रहा है। अध्यक्ष पवन भट्ट ने कहा ग्राम प्रधानों की प्रमुख मांग 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को भी प्रति खुली बैठक में प्रतिभाग करने पर मानदेय का प्रावधान किया जाए। वी बी जी रामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति को पूर्ण रूप से ऑफलाइन किया जाए क्योंकि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी की काफी समस्या रहती है जिस कारण श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन लगाना संभव नहीं है ।इसलिए श्रमिकों की उपस्थिति को ऑफलाइन किया जाए जिससे ग्रामीण रोजगार बढ़ेगा तथा पलायन भी रुकेगा। अध्यक्ष पवन भट्ट ने कहा अपनी मांगों को लेकर समस्त ग्राम प्रधान 19 अगस्त से ब्लॉक कार्यालय लोहाघाट में सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक धरना देंगे। ज्ञापन देने में कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें