रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार
Laxman Singh Bisht
Wed, Mar 4, 2026
पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट दौरा जिले के बाराकोट ब्लॉक के पड़ासो सेरा क्षेत्र वासियों के लिए वरदान साबित हुआ क्षेत्रवासी बरसों से पाड़ासोसेरा–क्यारखोली सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग कर रहे थे। कई बार युवाओं ने अधिवक्ता लोकमान सिंह कृष्णा के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया था। पर इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने लोहाघाट दौर में सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण की घोषणा कर गए। अधिवक्ता लोकमान सिंह कृष्णा ने बताया क्षेत्र वासियों की वर्षों पुरानी समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है जिसके लिए समस्त ग्रामवासी मुख्यमंत्री धामी व जिलाधिकारी चंपावत का आभार जताते हुए धन्यवाद देते हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कार्य हेतु शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है ताकि कार्य जल्द प्रारंभ हो सके और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ व सुरक्षित यातायात मिल सके।