Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

चंपावत:बनाग्नि सीजन को देखते हुए बन कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक। डीएफओ ने आदेश किए जारी।

लोहाघाट:भरते दी जो राज कैकई राम चले बन से बन से बन को:गल्लागांव मे होली की धूम

लोहाघाट:झूमांधुरी के जंगलों में फिर भड़की आग। बन कर्मी मौके पर।

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में ग्रामीणों को प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 28, 2023
पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में ग्रामीणों को प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक पीजी कॉलेज लोहाघाट का खूना बोहरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस का मुख्य विषय “प्लास्टिक उन्मूलन" रहा । आज प्रातः काल व्यायाम से शिविर की शुरुआत की गई इसके पश्चात लक्ष्य गीत द्वारा सभी शिवरार्थियों को प्रोत्साहित किया गया । उसके पश्चात ग्राम खुनाबोरा में प्लास्टिक उन्मूलन हेतु सभी ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं रंगारंग कार्यक्रम कर मनोरंजन करवाया गया। तत्पश्चात सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों का दल शिविरार्थियों की जाँच के लिए शिविर में पहुँचे एवं सभी शिविरार्थियों की जाँच की।तत्पश्चात बौद्धिक सत्र आरंभ हुआ बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ शांति, डॉक्टर अनीता खर्कवाल एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व छात्र संघ सचिव पंकज पुजारी तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निखिलेश गहतोड़ी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ शांति द्वारा भू कानून और प्लास्टिक उन्मूलन विषय से शिविरार्थियों को अवगत कराया एवं पूर्व छात्रसंघ द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी गयीं। कार्यक्रम का समापन समारोह हेतु वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

जरूरी खबरें