रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।
Laxman Singh Bisht
ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

कल 29 जून को रामलीला मैदान लोहाघाट में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल

लोहाघाट।कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चंपावत जिले से सम्मेलन का शुभारंभ करने जा रहे हैं। जिसके तहत आज 28 जून को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंपावत पहुंचें जहां उनके द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया तथा दोपहर 3:00 बजे चंपावत जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में उनके द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। 29 जून को कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल लोहाघाट के रामलीला मैदान में प्रातः 11:00 बजे से विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के लिए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस के द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कल 29 जून को रामलीला मैदान लोहाघाट में सुबह 11:00 बजे से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। विधायक अधिकारी ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पहला लोहाघाट दौरा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा भाजपा शासन में जनता धामी सरकार के आतंक से त्रस्त हो चुकी उन्होंने कहा 2027 में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। लोहाघाट विधायक ने कहा आज रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सुनने के लिए क्षेत्र की जनता आतुर है। उन्होंने कहा कल विधानसभा के तीनों ब्लाकों से भारी तादाद में जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए लोहाघाट पहुंच रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक तादात में लोहाघाट पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने की अपील की है अपने ताई कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रविवार शाम को लोहाघाट पहुंच चुके हैं। बैठक में ब्लॉक प्रमुख पाटी शंकर सिंह अधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भागीरथ भट्ट, एडवोकेट भुवन चौबे ,विजय ढेक ,प्रधान केशव दत्त, प्रधान विनोद सिंह, प्रधान संजय जोशी ,अजय गोरखा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र राय ,जगदीश चंद्र जोशी, अमर कोटियाल ,ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट चांद बोहरा ,ग्राम प्रधान प्रकाश महरा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश