Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से आपदा ग्रस्त मटियानी में घरों में घुसा पानी लोग दहशत में दो मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 3, 2025

गांव में नहीं हुए सुरक्षात्मक कार्य ग्रामीणों ने लगाया आरोप । फिर सताने लगा आपदा का भय चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे आपदाग्रस्त मटियानी ग्राम सभा के नकेला तोक में आज शनिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से सड़क से बहता हुआ पानी व मलवा लोगों के घरों में घुस गया। जिस कारण लोग दहशत में आ गए ।मालूम हो पिछले वर्ष बादल फटने से मटियानी ग्राम सभा के नकेला तोक में भारी तबाही मची थी और मलवे में दबने से एक छात्र सहित महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी तथा लोगों के घर, खेत खलिहान व मवेशी आपदा की भेंट चढ़ गए थे।तबाही का वह भयानक मंजर आज तक ग्रामीण नहीं भूले हैं। कमलेड़ी के ग्राम प्रधान प्रशासक संजय भट्ट ,ग्रामीण गंगा सिंह, मानसिंह ,उमेद सिंह ,देव सिंह ,मदन सिंह ,प्रकाश व कैलाश आदि ने बताया आज शाम को हुई मूसलाधार बारिश से पूरा मलवा व पानी लोगों के घरों में घुस गया कहा पिछले बार आई आपदा से गांव पूरी तरह तबाह हो गया था दो लोगों की जान तक चली गई थी।प्रशासन के द्वारा गांव में सुरक्षात्मक कार्य करने का वादा किया था जो धरा का धरा रह गया है। अभी तक गांव में सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए हैं ।दो महीने के बाद मानसून काल का भय अभी तक ग्रामीणों को सता रहा है। विभाग के द्वारा मना करने के बावजूद सड़क का गलत तरीके से कटान किया गया जिस कारण बारिश का पानी व मलवा लोगों के घरों में घुस रहा है ।ग्रामीणों ने प्रशासन से मानसून से पहले गांव में सुरक्षात्मक कार्य तथा सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।कहा गांव में हुई दो मौत व तबाही के बावजूद प्रशासन नहीं जागा है ।ग्रामीणों ने कहा अगर गांव में कोई जनहानि व अन्य नुकसान होता है उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ।मालूम हो पिछले वर्ष जब नकेला में भीषण आपदा आई थी तब कई जनप्रतिनिधि ,सामाजिक संस्थाओ के द्वारा ग्रामीणों की भरपूर मदद की गई थी खुद लोहाघाट विधायक के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पैदल मौके पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के द्वारा खुद गांव की जानकारी ली गई थी। प्रशासन के द्वारा गांव में सुरक्षात्मक कार्य करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया था ।ग्रामीणों की माने तो गांव में अभी तक सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों में आपदा का इतना डर समाया था कि ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उन्हें अन्यत्र बसाने की मांग भी की थी। अगर इस वर्ष फिर आपदा आती है तो गांव में बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए फिलहाल ग्रामीण आज की बारिश से ही दहशत में आ गए हैं।

जरूरी खबरें