Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिलाधिकारी के आश्वासन पर जल आंदोलन समाप्त। सरयू लिफ्ट की डीपीआर पर तेजी से हो रहा है कार्य :डीएम

Laxman Singh Bisht

Tue, May 6, 2025

अवैध कनेक्शनो व टुल्लू पंपों पर कार्रवाई करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

आंदोलन कारियो ने उनके आंदोलन का सम्मान रखने के लिए डीएम चंपावत को दिया धन्यवाद।लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या व सरयू पेयजल लिफ्ट योजना निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट संघर्ष समिति के द्वारा पिछले 6 दिनों से एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में धरना दिया जा रहा था। मंगलवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडेय एसडीएम लोहाघाट व प्रशासन की टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और बड़ी गंभीरता से जल आंदोलन कारियो की बातें सुनी ।समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ,डीडी पांडे , शैलेंद्र राय व राज्य आंदोलनकारी गणेश पुनेठा व अन्य सदस्यो ने डीएम चंपावत से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना डीपीआर की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी के साथ साथ योजना निर्माण होने तक नगर वासियों के लिए पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था, नगर में अवैध कनेक्शनो व पेयजल लाइनों में लगे टुल्लू पंपो पर कार्रवाई की मांग डीएम चंपावत से की। डीएम चंपावत के द्वारा जल निगम के अधिशासी अभियंता से डीपीआर की जानकारी आंदोलन कारियो से साझा करने के निर्देश दिए।अधिशासी अभियंता पाल ने बताया योजना की डीपीआर मुख्य अभियंता कार्यालय हल्द्वानी से पास हो पास हो चुकी है। जल्द मुख्य कार्यालय देहरादून भेजी जाएगी ।उन्होंने कहा योजना निर्माण में कम से कम 3 से 4 वर्ष का समय लग सकता है। डीएम चंपावत ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनस को नगर में लगे सभी अवैध कनेक्शनो व टुल्लू पंपो पर तत्काल कार्रवाई करने पेयजल टैंकों की सफाई करने के साथ साथ टैंकरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ।डीएम पांडे ने आंदोलनकारी को आश्वासन देते हुए कहा सरयू लिफ्ट योजना की 108 करोड रुपए की लागत से बनने वाली डीपीआर पर तेजी से कार्य चल रहा है ।योजना बनने में अभी 3 से 4 वर्ष का समय लग सकता है। योजना बनने तक नगर वासियों को पेयजल की किल्लत न हो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी तथा अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। जिसके लिए एसडीएम लोहाघाट को निर्देशित कर दिया गया है। डीएम पांडे ने आंदोलन कारियो से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया। जिस पर लोहाघाट संघर्ष समिति ने डीएम चंपावत के आश्वासन का सम्मान करते हुए संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता व अध्यक्ष विपिन गोरखा के निर्देश पर पिछले 6 दिनों से चले आ रहे अपने जल आंदोलन को समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर आकर उनकी समस्याओं को सुनने व समाधान का आश्वासन देने तथा उनके आंदोलन का सम्मान रखने के लिए डीएम चंपावत नवनीत पांडे को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम नीतू डांगर ,तहसीलदार जगदीश नेगी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं आंदोलन में आज अशोक सिंह फर्त्याल, लोकेश पांडे, राजू भैया, भुवन बिष्ट,राजकिशोर शाह, दीपक शाह ,रमेश बिष्ट, अनंत शाह, रंजीत अधिकारी ,रवि शंकर पांडे, भुवन चौबे आदि आंदोलनकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें