Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ठांटा में धूमधाम से मनाया गया जल अर्पण दिवस। बच्चों ने निकाली जल संरक्षण रैली

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

ठांटा में धूमधाम से मनाया गया जल अर्पण दिवस। बच्चों ने निकाली जल संरक्षण रैली

जल संस्थान ने गांव को हस्तांतरित की जल जीवन मिशन योजना। 100 लौटे किए भेट।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान मोहित पाठक के कार्यों की सराहना।आज लोहाघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत ठांटा में उत्तराखंड जल संस्थान के तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अपर्ण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित की अति महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के तहत गांव के प्रत्येक परिवार को निःशुल्क शुद्ध पेयजल कनेक्शन दिया गया है,17.5 केएल और 5 के एल के दो पेयजल टैंकों का निर्माण योजना के अंतर्गत किया गया है ।जिससे ग्राम वासियों को सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जाती है । ग्राम प्रधान पाठक ने बताया आज जल संस्थान विभाग द्वारा ग्राम पंचायत को योजना हस्तांतरित की गई है आगे ग्राम पंचायत ही योजना का संचालन व रख रखाव करेगी। जल अपर्ण दिवस के मौके पर गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान के तहत गांव में प्रभात फेरी निकाली गई, महिलाओं द्वारा पारम्परिक कुमाऊंनी परिधानो में कलश यात्रा निकाली गई तथा कलश पूजन, जल अपर्ण, पेयजल टैंकों को रंगोली से सजाया गया तथा जल संरक्षण हेतु सभी ग्राम वासियों द्वारा शपथ ली गई। इस दौरान सांस्कृतिक टीमो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई।जल संस्थान विभाग द्वारा ग्राम पंचायत ठांटा को विभाग की और से 100 कलश व लौटे भेंट किए गए।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ 0जी0 एस खाती , अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान आर 0पी0 डोवाल , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डूंगर प्रथोली , क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहन शर्मा , सहायक अभियंता जल संस्थान पवन बिष्ट मौजूद रहे सभी अतिथियों ने ग्राम प्रधान पाठक के द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।भव्य कार्यक्रम मे गांव के सभी गणमान्य जन, महिलाएं, बुजुर्ग जन, युवा साथी, नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया। तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।

जरूरी खबरें