Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:25 गांव के सहयोग से 10 जुलाई से कोट महरा में लगेगा 22 दिनी जागर तैयारी हुई पूरी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 9, 2025

25 गांव के देवडांगर रामेश्वर तीर्थ में सरयू रामगंगा के पवित्र संगम में करेंगे स्नान।

जागर को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह युवा शक्ति बढ़ चढ़कर कर रही सहयोग।लोहाघाट के 20 गांव बिसंग व पांच गांव सुई के सहयोग से बिसंग के कोट महरा में कल 10 जुलाई से 22 दिनी मां भगवती के जागर का शुभारंभ होने जा रहा है । मां भगवती जागर समिति अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया यह आयोजन लगभग 100 वर्ष के बाद 20 गांव बिसंग व पांच गांव सुई के सहयोग से किया जा रहा है कहा जागर 10 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होगा। महरा ने बताया कल सुबह 25 गांवो के देव डांगरो को क्षेत्र के प्रसिद्ध रामेश्वर तीर्थ में सरयू व रामगंगा नदी के संगम में पवित्र स्नान कराया जाएगा। इसके बाद जागर का शुभारंभ किया जाएगा। महरा ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर देव कार्य को सफल बनाने की अपील की है। वही जागर को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण बढ़ चढ़कर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। क्षेत्र की युवा शक्ति जागर के सफल आयोजन के लिए सहयोग में जुटी हुई है।

जरूरी खबरें