Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट:1 किलो 240 ग्राम अवैध चरस के साथ महिला तस्कर सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 3, 2024
1 किलो 240 ग्राम अवैध चरस के साथ महिला तस्कर सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ ने चरस तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओ लोहाघाट सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में शनिवार देर साम एसआई सोनू सिंह (ए एन टी एफ प्रभारी) व लोहाघाट पुलिस ने मरोड़ाखान लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली गई तलाशी में लोहाघाट थाने के हिस्ट्री सीटर व कुख्यात तस्कर पुष्कर सिंह रावल उर्फ कलवा( 55) पुत्र गुमान सिंह निवासी बौतडी के कब्जे से 800 ग्राम अवैध चरस तथा कमला जुकरिया ( 42 ) पत्नी गिरीश जुकरिया निवासी ग्राम सभा गुठ गरसाडी के कब्जे से 440 ग्राम अवैध चरस कुल- 1 किलो 240 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है तथा वाहन को सीज कर दिया गया है एसओ लोहाघाट सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया दोनों चरस तसकरो के विरुद्ध थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है मामले की विवेचना एसआई हेमंत कठायत थाना लोहाघाट द्वारा की जा रही है।  एसओ कोरंगा ने कहा लोहाघाट पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है मालूम हो पुष्कर सिंह रावल उर्फ कलवा लोहाघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है जो लंबे समय से बोतड़ी क्षेत्र में अवैध कारोबार में लिप्त था तथा शराब बेचने के जुर्म में कई बार गिरफ्तार हो चुका है लेकिन चरस के मामले में कलवा पहली बार गिरफ्तार हुआ है जिसे लोहाघाट पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी सफलता माना जा सकता है जानकारी के मुताबिक महिला भी लंबे समय से चरस तस्करी में लिफ्त बताई जा रही है पुलिस टीम में सोनू सिंह एएनटीएफ प्रभारी,लोहाघाट थाने के एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद ,हेड कांस्टेबल ,प्रकाश राणा ,महिला कांस्टेबल रेनू पोखरिया तथा एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल व अशोक वर्मा शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें