Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:महिला काव्य मंच में महिला कवियों ने अपने फन का दिखाया जौहर

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

महिला काव्य मंच में महिला कवियों ने अपने फन का दिखाया जौहररविवार दिनांक 15- 6- 2025 को जनपद चंपावत इकाई ( उत्तराखंड कुमाऊं मंडल) महिला काव्य मंच की मन से मंच तक की चतुर्थ ऑफलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन होटल मोनाल इन में किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिला कवियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सोनिया आर्या की अध्यक्षता तथा बीना जोशी के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हेमा राय द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से की गई । कार्यक्रम में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश की। जिनमे सोनिया जी की रचना सच्चाई की राह में भटकता मन। प्रियंका रज़वार की क्या तुम्हारे पास इस धरती की मिठास पर गौर करने का समय है? हेमा राय की बात याद रहे न रहे याद रह जाते हैं, उस बात से जुड़े भाव ।जानकी जी की बेटी को मत समझो बोझ आदि शानदार रचनाएं प्रस्तुत की। इनके अलावा अंजलि कार्की ,नीरजा गहतोड़ी,दीपा पांडे आदि के द्वारा भी अपनी शानदार रचनाएं प्रस्तुत की गई।

जरूरी खबरें