Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:महिलाएं खड़ी होली और झोड़ों से करेंगी मुख्यमंत्री धामी का स्वागत तैयारिया हुई शुरू

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 4, 2024
महिलाएं खड़ी होली और झोड़ों से करेंगी मुख्यमंत्री धामी का स्वागत तैयारिया हुई शुरू 11 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट द्वारा प्रस्तावित है प्रथम बार मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी करी जा रही है वही मुख्यमंत्री का स्वागत समूह की महिलाओं के द्वारा खड़ी होली और झोड़ों से किया जाएगा रविवार को रामलीला मैदान मे महिलाओं ने खड़ी होली और झोड़ों की तैयारी शुरू कर दी है महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली और झोड़ों का गायन किया गया वहीं खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी ने बताया ग्राम विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कोली ढेक ,रायकोट की समूह की महिलाएं मुख्यमंत्री के स्वागत में कुमाऊनी खड़ी होली और झोड़ों का गायन करेगी जिसके लिए विभाग के द्वारा महिलाओं को तैयारिया कराई जा रही है उन्होंने बताया जिसमें रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा सहयोग किया जा रहा है अधिकारी ने बताया इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल, चंद्रशेखर बगोली, कैलाश बगोली ,निर्मला अधिकारी , लता बर्मा, रेनू गरकोटी, अलका ढेक, संजय फर्त्याल ,रोहन राजपूत, पिंकी फर्त्याल आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें