Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पंचेश्वर घाट से शवो के अवशेषों व लकड़ियों का निस्तारण कर युवा ने समाज को दिखाया आईना

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 26, 2025

पंचेश्वर घाट से शवो के अवशेषों व लकड़ियों का निस्तारण कर युवा ने समाज को दिखाया आईनाआज भी लोग शमशान घाट में अकेले जाने व वहां पड़ी वस्तुओं को छूने से डरते है तो वही आज बुधवार को लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पंचेश्वर संगम और उसके आसपास से दर्जनों शवो के अवशेष और अधजली लकड़ियों को लक्ष्मी दत्त पंत पुत्र केशव दत्त ग्राम पंन्थूडा़, पंचेश्वर द्वारा अकेले बेझिझक और बिना संकोच करते हुए संपूर्ण पंचेश्वर मोक्ष धाम की साफ सफाई की ‌गई।लक्ष्मी दत्त के द्वारा पंचेश्वर मोक्ष घाट में इधर-उधर बिखरी अधजली लकड़ियों व शवो के अवशेषों को इकट्ठा कर निस्तारण किया गया। क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारी ओंकार धौनी ने कहा इस निस्वार्थ कार्य के लिए लक्ष्मी दत्त पंत उर्फ हवलदार भाई का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए जिला प्रशासन से मांग करते है 4 अप्रैल से होने वाले इंटरनेशनल ऐग्लिग मीट में इनको सम्मानित किया जाए ।जो कार्य लक्ष्मी दत्त के द्वारा किया गया है उसको ध्यान में रखते हुए इन्हें "पर्यावरण मित्र" की उपाधि से नवाजा जाए । ओंकार धोनी ने जिला प्रशासन व जिला पंचायत चंपावत से अनुरोध किया पंचेश्वर मोक्ष घाट में लक्ष्मी दत्त पंत उर्फ हवलदार भाई को पर्यावरण मित्र के पद पर उचित पारिश्रमिक देकर नियुक्त किया जाए । उन्होंने कहा इससे पूर्व पंचेश्वर घाट में चलाए गए स्वच्छता अभियान मे लक्ष्मी पंत का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है कहा आज जहां लोग अकेले श्मशान घाट में आने से डरते हैं तो वही आज इन्होंने यह कार्य अकेले कर के दिखाया जिसके लिए इनका बार-बार धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं ।। ओंकार धोनी ने कहा एक माह पूर्व पंचेश्वर मोक्ष घाट में बिखरी हुई शवो की अधजली लकड़ियों के निस्तारण की मांग शासन प्रशासन से की गई थी परंतु आज तक इस और किसी का ध्यान नहीं गया ।प्रशासन के द्वारा आश्वासन जरूर दिया गया था पर उसमें आज तक अमल नहीं किया गया। वही लक्ष्मी पंत ने अपने इस कार्य से समाज ही नहीं प्रशासन को भी आईना दिखाने का काम किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें