Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:7.03 ग्राम स्मैक के साथ लोहाघाट का कुख्यात स्मैक तस्कर कमल पाटनी उर्फ धोखा गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 31, 2023
7.03 ग्राम स्मैक के साथ लोहाघाट का कुख्यात स्मैक तस्कर कमल पाटनी उर्फ धोखा गिरफ्तार लोहाघाट पुलिस को लोहाघाट के एक बड़े स्मैक तस्कर कमल पाटनी उर्फ धोखा को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में रविवार को एसआई हरीश प्रसाद चौकी प्रभारी बराकोट के द्वारा बाराकोट लिंक रोड मे अभियुक्त कमल सिंह पाटनी ऊर्फ धोखा (28) पुत्र पूरन सिंह पाटनी निवासी प्रेम नगर पाटन लोहाघाट के कब्जे से 7.03 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया है एसओ कोरंगा ने बताया अभियुक्त अपनी स्कूटी संख्या uk03b-6353 से टनकपुर से स्मैक खरीद कर पीने व बेचने के लिए ला रहा था । एसओ ने बताया अभियुक्त कमल सिंह पाटनी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है विवेचना एसआई सुष्मिता राणा द्वारा की जा रही है। एसओ ने बताया अभियुक्त स्मैक तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है एसओ ने कहा लोहाघाट पुलिस नशा तस्करो के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल संजय जोशी ,कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें