Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:नरेश कन्नौजिया ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 30, 2024
नरेश कन्नौजिया ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया (गुड्डू) ने रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नितेश डांगर के समक्ष अपना नामांकन किया नरेश कन्नौजिया ने कहा वे लोहाघाट नगर के विकास के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं उन्होंने कहा अभी नगर में कई विकास कार्य होने हैं और वे नगर के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं उन्होंने कहा इस बार लोहाघाट नगर की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा वह जनता के सहयोग से लोहाघाट नगर को आदर्श लोहाघाट बनाना चाहते हैं उन्होंने नगर क्षेत्र की जनता से अपना सहयोग व आशीर्वाद देने की अपील की है मालूम हो नरेश बॉडीबिल्डिंग संगठन चंपावत के सचिव हैं और युवाओं को नशे के प्रति जागरुक करते रहते हैं तथा शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को बॉडीबिल्डिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित करते है उन्होंने कहा अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वे नगर की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ नगर में ओपन जिम खोलने का कार्य करेंगे ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य से प्यार करने लगे

विज्ञापन

जरूरी खबरें