Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा के गोविंद वर्मा का धुआंधार प्रचार शुरू डोर टू डोर कर रहे हैं जनसंपर्क/विपक्षियों के झांसे में ना आए जनता पार्टी ने जनता की सेवा के लिए उन्हें चुना  

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 3, 2025
भाजपा के गोविंद वर्मा का धुआंधार प्रचार शुरू डोर टू डोर कर रहे हैं जनसंपर्क लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है वर्मा घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल इस बार नगर में कमल का फूल खिलाने की अपील कर रहे हैं इसके अलावा अपने पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में नगर के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दे रहे हैं इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर वर्मा के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील कर रही है वर्मा के प्रचार में बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति व युवा जुटे हुए हैं वही नगर की जनता के द्वारा भी वर्मा के द्वारा नगर में किए गए विकास कार्यों के लिए उन्हें एक बार फिर से नगर की कमान संभालने का मौका देने का आश्वासन दिया जा रहा है शुक्रवार को वर्मा के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों की जनता तथा व्यापारियों से संपर्क किया गया वर्मा ने कहा उनके द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर के विभिन्न वार्डों में सोलर हैंड पंप स्थापित किए गए ,नगर की हर गली में इंटरलॉकिंग टाइल लगाई गई ,नगर में चिल्ड्रन पार्कों का निर्माण ,रोडवेज बस स्टेशन का सौंदर्यकरण ,बारात घर का निर्माण जो लोगों को काफी कम कीमत में उपलब्ध होता है रामलीला मंच सौंदर्य करण के अलावा विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं वर्मा ने कहा जल्द ही मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य भी शुरू होगा उन्होंने नगर की जनता से इस बार नगर में कमल का फूल खिलाने की अपील की उन्होंने कहा वह लोहाघाट को ऐसा नगर बनाएंगे जिसकी मिसाल पूरे उत्तराखंड में दी जाएगी उन्होंने कहा वह नगर की जनता के सहयोग से यह चुनाव लड़ने हैं उन्हें पूरा विश्वास है नगर की जनता उन्हें इस बार भी अपना आशीर्वाद देगी जनता उन पर भरोसा रखें वर्मा ने कहा जनता विपक्षियों के झांसे मे न आए पार्टी ने लोहाघाट नगर की जनता की सेवा के लिए उन्हें चुना है उन्हें पूरा विश्वास है 23 जनवरी को नगर की जनता नगर के विकास के लिए कमल के फूल को खिलाएगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें